The Lallantop
Logo

सूडान क्राइसिस के बीच इंडियन आर्मी के अफसर को लोगों ने क्यों घेर लिया?

ऑपरेशन कावेरी के तहत इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने तीन बैच में 561 लोगों को सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचा दिया गया है.

Advertisement

सूडान में फंसे भारतीयों को हौंसला दे रहा ये इंडियन आर्मी का ऑफिसर है. जो लोगों को इस बात के लिए आश्वस्त कर रहा है, कि कुछ भी हो जाए, उनको सही सलामत घर पहुंचाने की ज़िम्मेदारी अब इंडियन आर्मी की है.  इंडियन आर्मी के अफसर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दरअसल, सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल के बीच चल रहे संघर्ष  के बीच फंसे करीब 3000 भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार ने 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है. ऑपरेशन कावेरी के तहत इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने तीन बैच में 561 लोगों को सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचा दिया गया ह. इसके तहत बुधवार रात को 360 भारतीयों को लेकर पहली उड़ान दिल्ली पहुंची. एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लोगों ने भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद, पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए. देखिए वीडियो

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement