The Lallantop
Logo

इस दीवार पर सूसू करना आपको भिगवा देगा, कैसे? जान लीजिए!

ये खास पेंट लंदन के सोहो में लगभग एक दर्जन जगहों पर लगाया जा रहा है.

Advertisement

पब्लिक प्लेस पर पेशाब करने वालों को रोकने के लिए लंदन में प्रशासन ने अनोखा तरीका ढूंढा है. वहां की दीवारों पर एक खास पेशाब-रोधी पेंट लगाया जाएगा. ऐसा पेंट जिस पर पानी नहीं रुकता और बाउंस होकर बाहर की तरफ छलक जाता है. मतलब जैसे ही कोई पेंट लगी दीवार पर पेशाब करने की कोशिश केरगा, पेशाब की धार दीवार पर टकराकर उस पर ही गिरेगी. ये खास पेंट लंदन के सोहो में लगभग एक दर्जन जगहों पर लगाया जा रहा है. बार, रेस्तरां, थिएटर और इस जगह की पब्लिक प्लेस पर जहां आमतौर पर लोग पेशाब करते हैं. एक स्थानीय पार्षद आइचा लेस मीडिया से बातचीत में बताते हैं कि ये पेंट वाकई बहुत असरदार है और आरोपियों को सबक सिखाने के लिए काफी है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement