The Lallantop
Logo

पड़ताल: इज़रायली कपल की हमास के हमले में मौत के वायरल दावे का सच ये निकला

तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि एक प्रेमी जोड़ा जो हमास के हमले से खुद को बचाने के लिए झाड़ियों में छिपा था. उसकी हत्या कर दी गई

Advertisement

इज़रायल की सेना और चरमपंथी संगठन हमास (Israel-Hamas Conflict) के बीच जंग जारी है. इस दौरान हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल है जिसमें एक युवक और युवती अचेत अवस्था में नज़र आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये एक प्रेमी जोड़ा है जो हमास के हमले से खुद को बचाने के लिए झाड़ियों में छिपा था. लेकिन इन दोनों की हत्या कर दी गई और मरने से पहले उन्होंने अपनी आखिरी तस्वीर कैमरे में कैद कर ली थी. लोग पोस्ट शेयर करके ईश्वर से इन दोनों को मोक्ष प्रदान करने की कामना तक कर रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement