नेपाल में 15 जनवरी 2023 को जो प्लेन क्रैश हुआ, उसमें पांच भारतीय भी सवार थे. इन पांच में से चार तो दोस्त ही थे. सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा, अनिल राजभर और अभिषेक कुशवाहा चारों दोस्त उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे. चारों नेपाल की राजधानी काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पोखरा धूमने जाने वाले थे. रविवार, 15 जनवरी की सुबह काठमांडू से पोखरा की फ्लाइट पकड़ी. और फिर ये प्लेन क्रैश हो गया. क्रैश से पहले प्लेन में ही मौजूद सोनू जायसवाल ने फेसबुक लाइव किया था. वीडियो में पीली शर्ट में दिख रहा शख्स सोनू जायसवाल ही है. देखिए वीडियो.
नेपाल प्लेन क्रैश: पहले बस से जाने वाले थे चारों दोस्त, फिर क्या हुआ कि प्लेन ले लिया?
रविवार, 15 जनवरी की सुबह काठमांडू से पोखरा की फ्लाइट पकड़ी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















