नेपाल में 3 नवंबर की देर रात जोरदार भूकंप (Nepal Earthquake) आया. भूकंप के झटकों के कारण अब तक कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई है. वहीं करीब 150 लोग घायल हुए हैं. रात करीब 11:30 बजे पहली बार भूकंप से धरती हिली. इसके बाद कई और झटके महसूस किए गए. नेपाल की सेना और पुलिस बचाव अभियान में जुटी है. भूकंप इतना तेज था कि झटके उत्तर भारत के बिहार, दिल्ली NCR और उत्तर प्रदेश में भी महसूस किए गए. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तबाही के बाद नेपाल को हरसंभव मदद का वादा किया है. देखें वीडियो.
नेपाल भूकंप: 1 लाख 90 हजार लोगों का इलाका, भूकंप के बाद ऐसी हो गई जिंदगी
भूकंप का केंद्र जाजरकोट जिला था. ये पूरा पहाड़ी इलाका है. झटकों के चलते भूस्खलन भी हुआ है. कई रास्ते बंद हो गए हैं. बचाव अभियान जारी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















