The Lallantop

दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ा ही था, जहाज में लग गई आग, अंदर बैठे 245 लोगों की सांस अटक गईं

इंजन में खराबी की वजह से लैंडिंग गियर पर असर पड़ा. इससे अचानक बाईं ओर के लैंडिंग गियर से धुआं निकलने लगा. इस घटना के चलते, रात के करीब 2 बजे एयरपोर्च पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा गया जिससे आग बढ़ने की स्थिति में तुरंत उस पर काबू पाया जा सके.

Advertisement
post-main-image
घटना के बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई (PHOTO- @JainIshan316/X)

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयरलाइंस के एक विमान में आग लगने की घटना सामने आई है. प्लेन दिल्ली से ज्यूरिख के लिए टेक-ऑफ करने ही वाला था. तभी उसके लैंडिंग गियर में आग लग गई. पायलट ने खतरे को देखते हुए तुरंत लैंडिंग को रोक दिया. घटना के तुरंत बाद प्लेन में सवार यात्रियों को निकाला गया. ये एक एयरबस 330-343 विमान था, जिसमें 232 पैसेंजर और 13 क्रू मेंबर सवार थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
इंजन और लैंडिग गियर में खराबी

घटना की जानकारी देते हुए स्विस एयरलाइन ने बताया कि घटना के बाद मची अफरा-तफरी में कम से कम छह यात्री घायल हुए हैं. साथ ही यह भी कहा कि प्लेन के किसी एक इंजनों में से एक में कोई समस्या आने के बाद टेकऑफ को रद्द कर दिया गया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंजन में खराबी की वजह से लैंडिंग गियर पर असर पड़ा. इससे अचानक बाईं ओर के लैंडिंग गियर से धुआं निकलने लगा. इस घटना के चलते रात के करीब 2 बजे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा गया जिससे आग बढ़ने की स्थिति में तुरंत उस पर काबू पाया जा सके. क्योंकि प्लेन में हजारों गैलन जेट फ्यूल (Jet Fuel) होता है. अगर उसमें आग लग जाए तो उसे बुझाना वाकई बहुत मुश्किल हो जाता है.

Advertisement
एयरपोर्ट पर ऑपरेशंस में दिक्कत नहीं

घटना के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेेंसी लगा दी गई. हालांकि कुछ देर बाद फिर से फ्लाइट ऑपरेशंस शुरू हो गए. IGI एयरपोर्ट ने इस घटना पर बयान जारी कर कहा, 

आज सुबह तड़के दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे 28/10 पर स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट LX 147 (DEL-ZRH) को लेकर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी. सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का तुरंत पालन किया गया और यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया. इस दौरान एयरपोर्ट का कामकाज अप्रभावित रहा.

DIAL
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट का आधिकारिक बयान (PHOTO-India Today)

इसके अलावा SWISS एयरलाइंस की ओर से जारी एक डिटेल्ड बयान में एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि क्रू ने टेकऑफ से मना कर दिया और हालात का जायजा लेने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को खाली कराने का फैसला किया. उनके मुताबिक सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों ने इमरजेंसी स्लाइड के जरिए विमान को खाली किया. चार यात्रियों का फिलहाल मेडिकल चेकअप चल रहा है. कुछ ऐसे लोग जो स्लाइड का इस्तेमाल नहीं कर पाए, उनके लिए सीढ़ियों का इंतजाम किया गया.

Advertisement

एयरलाइंस के मुताबिक, विमान का मुआयना करने और आगे की कार्रवाई शुरू करने के लिए टेक्निकल विशेषज्ञों को नई दिल्ली भेजा जाएगा.

वीडियो: न्यूयॉर्क के एक रनवे पर ट्रक से कैसे टकराया एयर कनाडा का प्लेन?

Advertisement