इस साल फरवरी में तख्तापलट के बाद से ही म्यांमार (Myanmar) में सेना की हिंसा जारी है. अब खबर आई है कि म्यांमार की सेना ने काया प्रांत में तीस लोगों की पहले गोली मारकर हत्या कर दी, फिर उनके शवों को जला दिया. मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजर्ग भी शामिल हैं. यह जानकारी स्थानीय निवासियों, करेन मानवाधिकार समूह और मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए बाहर आई है. करेन मानवाधिकार समूह ने एक फेसबुक पोस्ट में जानकारी दी है कि जिन लोगों की हत्या हुई, वो हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोग थे और रहने के लिए कोई ठिकाना खोज रहे थे. देखिए वीडियो.
म्यांमार: सेना की बर्बरता, 30 लोगों की हत्या कर शवों को जला दिया!
मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजर्ग भी शामिल हैं
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















