मुजफ्फरनगर वीडियो मामले में पत्रकार और फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर (Mohammad Zubair) के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. जुबैर पर मुजफ्फरनगर मामले में पीड़ित नाबालिग बच्चे की पहचान उजागर करने का आरोप है. वीडियो में दिखा था कि एक महिला टीचर एक बच्चे को स्कूल के दूसरे बच्चों से थप्पड़ मरवा रही हैं. इस वीडियो को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. हालांकि जुबैर ने बाद में वीडियो डिलीट किया था. जुबैर के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा-74 के तहत FIR दर्ज की गई है. ये FIR विष्णुदत्त नाम के व्यक्ति की शिकायत पर मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाने में दर्ज हुई है. देखें वीडियो.
मुज्जफरनगर का वायरल वीडियो शेयर करने पर मोहम्मद जुबैर पर किस धारा में केस दर्ज हुआ?
जुबैर के खिलाफ यूपी में पहले भी कई केस दर्ज हुए थे.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















