The Lallantop
Logo

कागज की माला पहने जमीन पर रेंगता हुआ ये शख्स मध्य प्रदेश सरकार से क्या मांग रहा है?

पिछले 7 साल से मुकेश प्रजापति नाम का शख्स कलेक्टर और तहसील ऑफिस के चक्कर काट रहा था. हर बार उससे कागज मांगे जाते और नया भरोसा दिया जाता.

Advertisement

भोपाल से 400 किलोमीटर दूर नीमच में एक शख्स कलेक्टर के ऑफिस जमीन पर रेंगते हुए पहुंचा. इनका नाम मुकेश प्रजापति है. वे बीते 7 साल से कभी तहसील तो कभी कलेक्टर के ऑफिस के चक्कर काट रहे थे. हर बार उन्हें नया भरोसा दिया जाता. इन सब से तंग आकर मुकेश ने सभी दस्तावेज जो उनसे पहचान के तौर पर मांगे जाते थे, उनकी माला बनाकर पहन ली. मुकेश यही माला पहन जमीन पर रेंगने लगे और इसी तरह ऑफिस पहुंचे. वहां उन्होंने सर पर चप्पल रख ली और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने लगे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पिछले  7 साल से क्या मांग रहे हैं मुकेश? देखें पूरा वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement