The Lallantop
Logo

2024 के चुनाव से पहले बड़ा सर्वे आया, मोदी या राहुल गांधी जीतेगा कौन, किसे कितनी सीट?

सर्वे के आंकड़े लोकसभा चुनाव से जुड़े हैं.

Advertisement

सी-वोटर और इंडिया टुडे का 'मूड ऑफ दी नेशन' (MOTN) सर्वे का डेटा सामने आ चुका है. सर्वे के आंकड़े लोकसभा चुनाव से जुड़े हैं. 15 जुलाई से 14 अगस्त के बीच हुए इस सर्वे के मुताबिक अगर आज की तारीख में लोकसभा चुनाव कराए जाएं तो बीजेपी 287 सीट जीतने की स्थिति में है. वहीं कांग्रेस सिर्फ 74 सीटें जीत सकती है. सर्वे की मानें तो नरेंद्र मोदी अभी भी प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे बड़ी पसंद बने हुए हैं. सर्वे में शामिल 52 फीसदी लोग प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को ही देखना चाहते हैं. वहीं केवल 16 फीसदी लोग राहुल गांधी को पीएम के रूप में पसंद करते हैं. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement