The Lallantop
Logo

मास्टरक्लास: आतंकी संगठन बैन कैसे होता है?

गृह मंत्रालय ने अपने नोटिफिकेशन में TRF को लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी संगठन बताया है.

Advertisement

12 अक्टूबर, 2019. श्रीनगर के लाल चौक पर ग्रेनेड से हमला होता है. 8 लोग घायल हो जाते हैं. 31 दिसंबर, 2020. श्रीनगर के सराई बाला इलाके में एक सुनार की दुकान में घुस कर, गोलीमार कर उसकी हत्या कर दी जाती है. 5 अक्टूबर, 2021, मेडिकल स्टोर चलाने वाले कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंद्रू की हत्या कर दी जाती है. इन सारे हमलों और हत्याओं की जिम्मेदारी एक नए आतंकी संगठन ने ली. सोशल मीडिया पर. जिसका नाम है द रज़िस्टेंस फ्रंट जिसे TRF के नाम से जाना जाता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग के बीच कल यानी 5 जनवरी को केंद्र सरकार ने TRF पर प्रतिबंध लगा दिया. तो हमने सोचा कि आज क्यों न इसी टॉपिक पर बात की जाए. कि किसी संगठन को आतंकी संगठन घोषित करने की प्रक्रिया क्या है और TRF की क्या कहानी है?

Advertisement
Advertisement