The Lallantop
Logo

शिवराज सरकार के तीसरे कैबिनेट में शामिल हुए ये दो मंत्री कौन है?

दोनों नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक माने जाते है.

Advertisement

रविवार, तीन जनवरी 2021. मध्य प्रदेश में उपचुनाव के करीब 53 दिन बाद, शिवराज सरकार का तीसरा कैबिनेट विस्तार हुआ. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट को मंत्री की शपथ दिलाई. इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक,  दोनों नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक माने जाते है. गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट के शपथ ग्रहण के बाद माना जा रहा है कि दोनों को पहले वाली जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. गोविंद सिंह राजपूत को राजस्व और परिवहन, जबकि तुलसी सिलावट को जल संसाधन विभाग का जिम्मा मिल सकता है. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement