The Lallantop
Logo

अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई पर मधुमिता शुक्ला की बहन ने क्या दावा कर चौंका दिया?

'आरटीआई आवेदन में कहा गया है कि अमरमणि वास्तव में कभी जेल नहीं गए. वह कुछ भी कर सकते हैं.' - निधि शुक्ला

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने कवयित्री मधुमिता शुक्ला मर्डर केस में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने मधुमिता की बहन निधि शुक्ला की याचिका पर यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है और आठ हफ्तों में जवाब मांगा है. यूपी सरकार ने 24 अगस्त को अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को रिहा करने का आदेश जारी कर दिया था. आजतक संवाददाता सृष्टि ओझा ने निधि शुक्ला से बात की. निधि कहती हैं, "मैं यूपी के राज्यपाल और यूपी के सीएम से उनकी रिहाई रोकने का अनुरोध करती हूं. आरटीआई आवेदन में कहा गया है कि अमरमणि वास्तव में कभी जेल नहीं गए. वह कुछ भी कर सकते हैं. अगर वह मेरी हत्या कर देंगे तो क्या होगा, इस मामले की पैरवी करने वाला कोई नहीं बचेगा?" देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement