चीन के वुहान से निकला कोरोना वायरस दुनियाभर में फैल चुका है. चीन पर जानकारी छुपाने के आरोप हैं. जानकार कह रहे हैं कि अगर चीन शुरू में ही सतर्कता बरतता, जानकारियां साझा करता, तो शायद इतने बड़े स्तर पर कोरोना फैलता ही नहीं. एक तो कोरोना से हो रही मौतें. फिर कोरोना लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंध के कारण हुआ आर्थिक नुकसान. ऊपर से हालात कब सुधरेंगे, इसका कोई जवाब नहीं. इन सारे पहलुओं ने मिलकर चीन के लिए नाराज़गी पैदा कर दी. कई लोग कह रहे कि इस बर्बादी का जिम्मेदार चीन है. इसलिए उसको बाकी देशों की मदद करनी चाहिए. दुनिया को हुए नुकसान का मुआवजा भरना चाहिए.
कोरोना वायरस को लेकर क्या दूसरे देश चीन पर मुकदमा कर सकते हैं?
जानिए नियम-कानून क्या कहते हैं?
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










