The Lallantop
Logo

अरविंद केजरीवाल के मोहल्ला क्लीनिक की कर्नाटक के मंत्री ने पहले तारीफ की, फिर अचानक पलट क्यों गए?

AAP बोली कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव को एक फोन आया, इसके बाद उन्होंने बयान बदल दिया.

Advertisement

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव दिल्ली आते हैं. यहां के एक मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करते हैं. पहले तो मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की जमकर तारीफ करते हैं. लेकिन कुछ देर बाद अपनी बात से पलट जाते हैं. ट्वीट कर कहते हैं कि दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया. ये भी कहते हैं कि कर्नाटक के क्लीनिकों में दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों की तुलना में ज्यादा सुविधाएं हैं. दिल्ली की आम आदमी पार्टी भी जवाब देती है. कहती है कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री को किसी को कॉल आया था, जिसके कुछ देर बाद उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक की बुराई करते हुए ट्वीट किया. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement