The Lallantop
Logo

कफील खान के मामले में हाई कोर्ट से झटका खाई UP सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्या सुनाया?

हाई कोर्ट ने डॉक्टर कफील खान के खिलाफ NSA की धाराएं हटा दी थीं. इसके खिलाफ ही यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी.

Advertisement

यूपी में मेडिकल कॉलेज से निलंबित डॉक्टर कफील खान की रिहाई के मामले में यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल यूपी सरकार की याचिका खारिज कर दी है. हाई कोर्ट ने डॉक्टर कफील खान के खिलाफ NSA की धाराएं हटा दी थीं. इसके खिलाफ ही यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हाईकोर्ट की टिप्पणी आपराधिक मामलों को प्रभावित नहीं करेगी. अब डॉक्टर कफील खान के खिलाफ दर्ज मामले का निपटारा मेरिट के आधार पर ही होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement