The Lallantop
Logo

JNUSU अध्यक्ष आईशी घोष ने दिल्ली पुलिस को हिंसा की जानकारी 3 बजे दे दी थी

लेकिन 5 मिनट में पहुंचने का दावा करने वाली पुलिस ने एक्शन लेने में चार घंटे लगा दिये.

Advertisement

JNU में 5 जनवरी के दिन जमकर बवाल हुआ. कुछ नकाबधारी गुंडों ने कैंपस के अंदर तोड़-फोड़ की. स्टूडेंट्स और टीचर्स को पीटा. करीब 34 स्टूडेंट्स घायल हुए. इनमें JNUSU की प्रेसिडेंट आइशी घोष भी शामिल थीं. उनके सिर पर गहरी चोट आई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंगामे वाले दिन पुलिस शाम करीब 7.45 पर यूनिवर्सिटी के अंदर घुसी थी, जबकि पुलिस को कैंपस के अंदर मच रहे बवाल के बारे में दोपहर 3 बजे ही खबर मिल गई थी. आइशी घोष ने पुलिस के कुछ अधिकारियों को वॉट्सऐप मैसेज करके कैंपस के अंदर के हालात के बारे में बताया था. इंडिया टुडे के पास आइशी के मैसेज के स्क्रीनशॉट भी हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement

Advertisement