JNU: साबरमती हॉस्टल में पिटने वाले स्टूडेंट्स ने पूछा, जब हमला हुआ तब सिक्योरिटी गार्ड्स क्या कर रहे थे?
स्टूडेंट्स ने बताया, जब नकाबपोश उपद्रवी हॉस्टल में घुसे तब क्या हुआ था?
Advertisement
5 जनवरी की शाम दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में हिंसा हुई. कैंपस के अंदर घुस आए नकाबपोशों ने हाथों में सरिया, हॉकी स्टिक्स, डंडे और हथौड़े लेकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया. करीब तीन घंटे तक ये हिंसा चली. हमलावरों ने हॉस्टलों के अंदर घुसकर स्टू़डेंट्स को मारा. कई स्टूडेंट्स लहुलूहान हो गए. कइयों का सिर फूटा. हमलावरों ने स्टूडेंट्स और शिक्षकों पर पत्थरबाजी भी की. हॉस्टलों में काफी तोड़फोड़ भी की गई. दी लल्लनटॉप की टीम ने साबरमती हॉस्टल में उपद्रवियों के हमले का शिकार हुए लोगों से बात की. देखिए वीडियो.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















