अब तक आपने पुलिस को अपराधियों पर डंडे बरसाते देखा होगा, बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए लाठी बाजी करते देखा होगा, देखा तो ये भी होगा कि कैसे प्रदर्शनकारी लोगों को नियंत्रित करने की लिए पुलिस के लाठी-डंडे कई बार अनियंत्रित हो जाते है लेकिन ऐसा वीडियो शायद ही पहली बार देखा, जब पुलिस ही पुलिस की भीड़ को रोकने के लिए बेकाबू होकर दनादन डंडे बरसाने लगी हो. मामला झारखंड की राजधानी रांची का है. जहां लंबे समय से आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर पुलिस ने शुक्रवार 19 जुलाई को लाठियां बरसा दीं. सहायक पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरा तोड़कर अलग रास्तों से सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे थे. सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश तो वह बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गये. इस दौरान पथराव हो गया. जिससे दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल हो गये. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.
रांची में मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने पुलिस को ही पीटा!
Jharkhand की राजधानी Ranchi में लंबे समय से आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर पुलिस ने शुक्रवार 19 जुलाई को लाठियां बरसा दीं. सहायक पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरा तोड़कर अलग रास्तों से सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे थे.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















