उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बच्चे की पिटाई के वायरल वीडियो के बाद जम्मू-कश्मीर से भी ऐसी घटना सामने आई है. ये मामला जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल का है. स्कूल में एक छात्र ने कथित रूप से ब्लैकबोर्ड पर "जय श्री राम" लिख दिया. इसके लिए स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद हाफिज और टीचर फारूक अहमद पर छात्र को पीटने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक घटना 25 अगस्त (शुक्रवार) की है. पिटाई के कारण छात्र को गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं. उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देखें वीडियो.
जम्मू-कश्मीर में ब्लैकबोर्ड पर 'जय श्री राम' लिखने पर छात्र को पीटा, प्रिंसिपल और टीचर के खिलाफ केस
स्टूडेंट को इतना पीटा गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















