The Lallantop
Logo

क्या पीएम मोदी को चिढ़ाने के लिए शाहरुख खान ने डिग्री दिखाई? पूरा सच ये रहा

शाहरुख के पास डिग्री है. डिग्री के साथ तस्वीर भी है. लेकिन उनकी इस तस्वीर का मकसद वो नहीं था, जैसा ट्रोल्स ने बताया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, बता नहीं सकते. अब शाहरुख की इस तस्वीर को ही लीजिए. इसमें वो दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से मिली अपनी डिग्री पकड़े हुए हैं. और चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान है. जनता इन तस्वीरों को शेयर करके मौज ले रही है. क्यों? ये समझना इतना भी मुश्किल नहीं है. जैसा कि आपको विदित है, बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्रियों का मुद्दा एक बार फिर उछला. जब गुजरात हाईकोर्ट ने उनकी डिग्रियां जारी करने के केंद्रीय सूचना आयोग CIC के आदेश को रद्द कर दिया, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका को तुच्छ और भ्रामक बताया और उन पर 25 हज़ार का जुर्माना भी ठोंक दिया. पूरा मामला जानने के लिए देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement