ईरान: राजधानी तेहरान से उड़ते ही यूक्रेन का प्लेन क्रैश हुआ, कोई नहीं बचा
प्लेन में सवार सभी 176 लोग मारे गए.
Advertisement
8 जनवरी की सुबह Ukraine International Airline के एक विमान ने तेहरान के ख़ौमैनी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. हादसे से जुड़े एक विडियो में दिखता है कि विमान जब हवा में था, तब ही उसमें आग लग गई थी. पहले ख़बर आई कि विमान के अंदर यात्रियों और चालक दल को मिलाकर 180 लोग थे. मगर बाद में पुष्टि हुई कि कुल 176 लोग थे प्लेन में. ‘ईरानियन एविएशन ऑर्गनाइज़ेशन’ के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. यूक्रेन का एक विमान ईरान की राजधानी तेहरान में क्रैश हो गया. प्लेन में सवार सभी 176 लोग मारे गए. मरने वालों में ज़्यादातर ईरान के नागरिक हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)
















