The Lallantop
Logo

वर्ल्डकप फाइनल में टीम इंडिया, पाकिस्तान में क्या चल रहा है?

इंडिया विश्वकप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है. उससे ठीक पहले पाकिस्तान में क्या कुछ हो रहा है?

Advertisement

भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, एक ‘रिलीजन’ है. इमोशन है. ऐसा इमोशन जो क्या राजा क्या रंक, सबको साथ ले आता है. ऐसे में जब इंडियन क्रिकेट टीम रविवार, 19 नवंबर को वर्ल्ड कप फ़ाइनल खेलने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेगी, तो क्या ही माहौल होने जा रहा है. आप ख़ुद अंदाज़ा लगाइए. हर क्रिकेट फ़ैन का जोश हाई है. चाय की टपरी हो, या कोई कर्पोरेट ऑफिस, मेट्रो स्टेशन हो, कॉलेज की कैंटीन हो या फिर कोई न्यूजरूम. हर तरफ एक ही शोर है - ‘वर्ल्ड कप अपना ही होगा!’ टीम इंडिया विश्वकप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है. उससे ठीक पहले पाकिस्तान में क्या कुछ हो रहा है. समझ लीजिए. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement