जिस घोटाले के लिए राजीव जिंदल ने BJP अध्यक्ष पद छोड़ा, उसमें दो लोग गिरफ्तार हुए
अभी तक की जांच की पूरी अपडेट.
Advertisement
हिमाचल प्रदेश में कथित पीपीई किट और अन्य मेडिकल सामान के खरीद के घोटाले में अब पंजाब की एक कंपनी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गये व्यक्ति से बातचीत का ही आडियो वायरल हुआ था, जिसके कारण पिछले महीने स्वास्थ्य निदेशक (डीएचएस) डॉक्टर ए. के. गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था. एंटी करप्शन और विजिलेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि हिमाचल के सिरमौर जिले का रहने वाला 46 साल का पृथ्वी सिंह पंजाब के एक फर्म ‘बायोएड’ में काम कर रहा था. इसे 6 जून, शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















