The Lallantop
Logo

असम: सिल्चर में बजरंग दल ने क्रिसमस मना रहे हिंदुओं के साथ की मारपीट

आगरा में सैंटा का पुतला जलाया

Advertisement

शनिवार को देश के कई राज्यों से कुछ हिंदूवादी संगठनों द्वारा क्रिसमस के आयोजन में खलल डालने की खबरें सामने आईं. असम (Assam) के सिलचर (Silchar) जिले में बजरंग दल (Bajrang Dal) के कार्यकर्ताओं ने क्रिसमस का त्योहार मना रहे हिंदू समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की. ऐसे ही उत्तर प्रदेश के आगरा में हिंदू संगठनों ने सैंटा के पुतले को जलाया और ईसाई मिशनरियों के द्वारा कथित तौर पर किए जा रहे धर्मांतरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. वहीं शुक्रवार 24 दिसंबर को हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में एक स्कूल के क्रिसमस कार्यक्रम में पहुंचकर खुद को हिंदूवादी संगठनों का बताने वाले लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement