ये कहानी प्रिंसेस हया और उनके पूर्व पति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम की है. प्रिंसेस हया जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह की सौतेली बहन हैं. शेख मोहम्मद दुबई के शासक हैं. इसके साथ-साथ वो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी हैं. हया से उनकी शादी 2004 में हुई थी. वो शेख़ मोहम्मद की छठी पत्नी बनीं थी. दोनों की उम्र में 25 साल का अंतर था. लेकिन उनके रिश्ते में कोई उतार नहीं दिखता था. दोनों पब्लिक प्लेस में साथ नज़र आते. शेख़ मोहम्मद का विदेशी दौरा हो या हॉर्स रेसिंग के मुक़ाबले, हया हमेशा उनके साथ दिखतीं. प्रिंसेस हया इंटरव्यूज़ में अपने पति की जमकर तारीफ़ करतीं. एक समय उनकी जोड़ी की मिसालें दी जातीं थी. फिर 2019 का साल आया. 15 अप्रैल को प्रिंसेस हया चुपचाप दुबई से निकल गईं. अपने दोनों बच्चों के साथ. उन्होंने पहले जर्मनी में शरण मांगी. जब वहां बात नहीं बनी तो वो ब्रिटेन पहुंच गईं. प्रिंसेस हया दुबई से भागी क्यों? देखें वीडियो.
दुनियादारी: दुबई के PM और प्रिंसिस हया की डिवोर्स डील का पूरा तिया-पांचा समझ लीजिए
प्रिंसेस हया आखिर दुबई से क्यों भागी थीं?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















