ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे (Gyanvapi Mosque Survey) अलग-अलग दावों को लेकर सुर्खियों में है. एक दावा ये है कि इस सर्वे के दौरान कथित रूप से एक वजूखाने में एक आकृति मिली है, जिसे एक पक्ष अब शिवलिंग कह रहा है. ये जानकारी मिलते ही वाराणसी की जिला अदालत ने उस जगह को तत्काल प्रभाव से सील करने का आदेश दिया है. वहीं दूसरा दावा ये है कि सर्वे के दौरान जिस वजूखाने को खाली किया गया था, उसे फिर भर दिया गया है. कहा जा रहा है कि ये तालाब वजू के लिए बनाया गया था. अब इसमें कथित तौर पर फिर पानी भरे जाने की बात कही गई है. हालांकि वाराणसी से डीएम ने इस दावे को महज अफवाह करार दिया है. देखें वीडियो.
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के बाद वजूखाने को फिर से भरने के दावे का सच क्या है?
वाराणसी से डीएम ने इस दावे को लेकर क्या बताया?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















