7 अगस्त, 2020. कोरोना के दौरान विदेश में फंसे भारतीयों को वापस ला रही एक फ्लाइट IX1344 दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है. फ्लाइट UAE से केरल के कोझिकोड आ रही थी. दुर्घटना कोझिकोड रनवे पर हुई. प्लेन रनवे से फिसल गया और हादसा हो गया. प्लेन में 190 लोग सवार थे. हादसे में 21 की जान चली गई. दोनों पायलट भी मारे गए. हादसे के बाद जांच शुरू हुई. अब इस जांच के पूरे होने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि जांच में कुछ बातें बातें सामने आई हैं, जो चौकाने वाली हैं. देखिए वीडियो.
कोझिकोड प्लेन क्रैश का 'लो-ब्लड शुगर' से कनेक्शन क्या है, को-पायलट की चूक पड़ गई भारी?
शुरुआती जांच में ये कहा जा रहा था कि बारिश की वजह से प्लेन रनवे पर फिसल गया. लेकिन बताया जा रहा है कि प्लेन क्रैश की जांच पूरी हो गई है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















