The Lallantop
Logo

पहले महमूद प्राचा के दफ़्तर पर दिल्ली पुलिस सेल ने छापा मारा और अब केस ही हो गया

वजह दोनों की अलग-अलग हैं.

Advertisement

दिल्ली के वकील महमूद प्राचा के ख़िलाफ FIR दर्ज हो गई है. आरोप- पब्लिक सर्वेंट को अपनी ड्यूटी निभाने से रोकना और इसके लिए आपराधिक ताकतों का इस्तेमाल करना. महमूद प्राचा वही वकील हैं, जिनके दफ्तर पर दो दिन पहले 24 दिसंबर को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने छापा मारा था. छापेमारी इसलिए की गई थी, क्योंकि उन पर कथित रूप से एक फर्ज़ी हलफनामा देने और दंगा पीड़ितों को झूठे बयान देने के लिए मजबूर करने का आरोप है. प्राचा पर ये आरोप भी है कि उन्होंने एक अन्य वकील के हस्ताक्षर वाला शपथ पत्र आगे बढ़ाया था, जबकि वो वकील तीन साल पहले मर चुका था. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
 

Advertisement