37 दिन बीत गए पर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है. एक जनवरी 2021 को मीडिया से बात करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि अब तक उनकी मांगें नहीं मानी गई हैं. किसान संगठनों का कहना है कि सरकार के साथ अगले दौर की बातचीत 4 जनवरी 2021 को होनी है. स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) पर मार्च करेंगे. हम एक तारीख बताएंगे कि कब शाहजहांपुर बॉर्डर से आगे बढ़ना है. उन्होंने कहा कि हमारी 50 प्रतिशत मांगें मानने का दावा गलत है. हमारी दो सबसे महत्वपूर्ण मांगें अभी तक नहीं मानी गई हैं. देखिए वीडियो.
किसान नेता बोले- अगर परिणाम संतोषजनक नहीं निकला तो 6 को KMP राजमार्ग पर मार्च करेंगे
आंदोलन के 37वें दिन किसान नेताओं ने और क्या कहा?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















