समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के विधायक इरफान सोलंकी (irfan solanki) के ठिकानों पर ED का छापा पड़ा है. लखनऊ जोन के अधिकारियों की टीम ने ये छापेमारी की है. ED की टीम ने जाजमऊ स्थित सपा विधायक के आवास पर यह कारवाई की है. ED ने इरफान सोलंकी के भाई अरशद के घर पर भी छापेमारी की है. अरशद से उनके आवास पर पूछताछ चल रही है. ईडी की टीम ने सपा विधायक के परिसर में लगा सीसीटीवी कनेक्शन काट दिया है. इरफान सोलंकी कानपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं. वे पिछले एक साल से जेल में बंद हैं. उनके खिलाफ एक महिला ने प्लॉट कब्जा करने की मंशा से आगजनी करने का आरोप लगाया है. आगजनी मामले के अलावा सोलंकी पर कर्नलगंज थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला भी दर्ज है. इस केस में पुलिस की तरफ से चार्जशीट दायर किया जा चुका है और गवाह पेश किए जा चुके हैं. 14 मार्च को इस केस में फैसला आने वाला है. इसके साथ ही इरफान सोलंकी पर दर्जनों और मुकदमें दर्ज हैं. यूपी के हालिया राज्यसभा चुनाव के समय इरफान सोलंकी ने वोट डालने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी लेकिन कोर्ट ने उसकी अर्जी खारिज कर दी थी. पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें.
Akhilesh Yadav के विधायक इरफान सोलंकी के यहां ED का छापा
samajwadi party के विधायक इरफान सोलंकी के ठिकाने पर ED ने आज सुबह छापेमारी की है. ED ने इरफान के भाई अरशद सोलंकी के ठिकानों पर भी रेड किया है. इरफान सोलंकी पिछले एक साल से जेल में बंद हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










