The Lallantop
Logo

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर कुमार विश्वास ने केजरिवाल को ये कह दिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सत्येंद्र जैन पर लगे आरोपों को बताया फर्जी

Advertisement

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार, 30 मई को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया. ED ने कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े कथित हवाला लेनदेन के मामले में मंत्री सत्येंद्र जैन पर यह कार्रवाई की है. आरोप है कि फर्जी कंपनियों के जरिये आए पैसे का इस्तेमाल दिल्ली और उसके आसपास जमीनों को खरीदने के मकसद से लिए गए लोन को चुकाने में किया गया था. इसे लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने सत्येंद्र जैन पर तो निशाना साधा ही, साथ ही बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा पर भी तंज कस दिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement