The Lallantop
Logo

दुनियादारी: पाकिस्तान में भीड़ की हैवानियत डराने वाली है, सरकार को किससे डर लगता है?

पाकिस्तान में ईशनिंदा को लेकर इतनी हिंसा क्यों भड़कती है?

Advertisement

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोपियों की मॉब लिंचिंग कोई नई बात नहीं है. फिर भी ऐसे दौर में, जब पाकिस्तान भयानक आर्थिक और राजनैतिक संकट से जूझ रहा है, इस किस्म की आवारा भीड़ का पनपना बेहद डरावना है. ये प्रजाति धर्म, खानपान, भाषा, पहनावे जैसे उदार विषयों को अपने अस्तित्व से जोड़ सकती है. और, उसके आधार पर अपने हर कुकृत्य को जायज ठहरा सकती है. आज के शो में हम इसी मुद्दे पर विस्तार से बात करेंगे. समझेंगे कि, पाकिस्तान में ईशनिंदा को लेकर इतनी हिंसा क्यों भड़कती है? और, भीड़ धर्मांधता में अपनी सारी मुसीबतें क्यों भूल जाती है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पाकिस्तान के बाद चलेंगे यूक्रेन. जहां की जेल में बंद पुतिन के दो लड़ाकों ने कुछ डरावने राज़ जाहिर किए हैं. जानेंगे उनकी पूरी कहानी क्या है?

Advertisement
Advertisement