The Lallantop
Logo

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन रवि को DMK नेता ने धमकी दे डाली, बीजेपी ने जवाब में क्या पूछ लिया?

राज्यपाल के उपसचिव ने DMK नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन और राज्यपाल आर.एन रवि के बीच अलग-अलग मुद्दों को लेकर तनाव चल ही रहा है. इस बीच द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) प्रवक्ता शिवाजी कृष्णमूर्ति ने राज्यपाल के खिलाफ बेहद विवादित बयान दे दिया. इंडिया टुडे की अपूर्वा जयचंद्रन की रिपोर्ट के मुताबिक DMK नेता ने कहा कि 'हम तमिलनाडु के राज्यपाल को गोली मारने और हत्या के लिए आतंकवादी भेजेंगे'. BJP नेता नारायणन थिरुपति ने DMK नेता कृष्णमूर्ति के इस बयान पर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


 

 

Advertisement

Advertisement