The Lallantop
Logo

लो-फ्लोर बस मामले की जांच LG ने CBI को सौंपी, AAP बोली- फ़ाइल पढ़ लेते

इस पर आम आदमी पार्टी ने एलजी वीके सक्सेना को ही घेर लिया.

Advertisement

दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना और आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक्साइज पॉलिसी के बाद अब DTC बस की खरीद को लेकर विवाद शुरू हो गया है. दरअसल, एलजी ने 1000 लो-फ्लोर बसों की खरीद प्रक्रिया में कथित घोटाले में CBI जांच को मंजूरी दी है. यह मंजूरी दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार की सिफारिश के बाद दी गई है. इस पर आम आदमी पार्टी ने एलजी वीके सक्सेना को ही घेर लिया. पार्टी ने कहा कि जिस मामले में पूर्व एलजी ने क्लीन चिट दे दी, उसे जबरन फिर से उठाया जा रहा है. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement