दिल्ली की एक अदालत ने बीजेपी के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. ये आदेश संबित पात्रा की तरफ से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक एडिटेड वीडियो पोस्ट करने के संबंध में दिया गया है. पात्रा ने इस साल जनवरी के आखिर में अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया था. इस एडिटेड वीडियो में दिखाया गया था कि अरविंद केजरीवाल तीन नए कृषि कानूनों के फायदे गिना रहे थे. बाद में आलोचना होने पर संबित पात्रा ने इस छेड़छाड़ वाले वीडियो को डिलीट कर दिया था. देखें वीडियो.
केजरीवाल का फेक वीडियो ट्वीट किया था, कोर्ट के आदेश से संबित पात्रा की मुश्किल बढ़ी
एडिटेड वीडियो में केजरीवाल तीन नए कृषि कानूनों के फायदे गिना रहे थे.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








