The Lallantop
Logo

ग्राहक बनकर शराब के ठेके पर रेड मारने गए डीएम को 20 रुपये महंगी बेची शराब!

डीएम सविन बंसल को बीते कई दिनों से इस बात की शिकायत मिल रही थी कि ठेके पर मनमानी चल रही है, तय रेट से ज्यादा वसूले जा रहे हैं. इसी शिकायत के आधार पर डीएम सविन बंसल जांच के लिए खुद ठेके पर पहुंच गए.

Advertisement

देहरादून शहर में शराब ठेकों पर ओवर रेटिंग और अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसी शिकायत के आधार पर डीएम सविन बंसल जांच के लिए खुद ठेके पर पहुंच गए. बिना किसी स्टाफ के खुद कार चलाकर जिलाधिकारी एक ठेके पर पहुंचे और सामान्य खरीदार की की तरह लाइन में लगकर शराब खरीदी. उन्होंने McDowell's की बोतल खरीदी, जिसका निर्धारित मूल्य 660 रुपये था, लेकिन उनसे 680 रुपये वसूले गए. ओल्ड मसूरी रोड के ठेके पर डीएम की छापेमारी के बाद देहरादून के बाकी ठेकों पर भी छापेमारी शुरू हुई है.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement