The Lallantop
Logo

रविन्द्र जडेजा के T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर टीम इंडिया की चिंता बढ़ी

T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए रविन्द्र जडेजा.

Advertisement

रविन्द्र जडेजा T20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए हैं. जड्डू को घुटने में लगी चोट की वजह से एक मेजर सर्जरी करवानी पडे़गी. जड्डू फिलहाल चल रह एशिया कप 2022 से भी बाहर हैं. इस सर्जरी की वजह से जडेजा कुछ दिन क्रिकेट से दूर रहेंगे. T20 वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रवि जडेजा ने एशिया कप में इंडिया के लिए पहले दो मैच खेले थे. जडेजा ने पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया. उनकी स्पिन बॉलिंग, शानदार फील्डिंग और लोअर ऑर्डर में बैटिंग टीम को अच्छा बैलेंस देती है. जडेजा इस इंजरी से कब वापसी करेंगे, ये अभी साफ नही है. जडेजा IPL 2022 के दौरान भी इंजर्ड हो गए थे. पहले कुछ मैच खेलने के बाद जड्डू ने इंजरी के चलते चेन्नई सुपर किंग्स का कैंप छोड़ दिया था. देखिए वीडियो. 

Advertisement
Advertisement