The Lallantop
Logo

विधानसभा में अखिलेश यादव पर चिल्ला पड़े CM योगी, माफिया अतीक अहमद पर कहा- मिट्टी में मिला देंगे!

UP विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली.

Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बीच जमकर बहस हुई. सदन में कार्यवाही के दौरान प्रयागराज शूटआउट मामले पर बयान दे रहे सीएम योगी ने मुलायम सिंह के बयान 'लड़कों से गलती हो जाती है' का जिक्र कर दिया, तो बीच में टोकते हुए अखिलेश ने चिन्मयानंद को लेकर सवाल पूछ लिया. इससे आगबबूला योगी बोल पड़े कि जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए, उन्हें प्रदेश में सुरक्षा की बात करते शर्म आनी चाहिए. 
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement