The Lallantop
Logo

राजस्थान: BJP के नाराज़ समर्थकों की पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, जमकर हुई नारेबाजी

BJP के असंतुष्ट समर्थकों ने सड़क पर उतर कर हंगामा किया. पार्टी कार्यालय के बाहर टायर जलाया और पार्टी हाईकमान के खिलाफ नारेबाजी भी की.

Advertisement

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई ऐसे नाम हैं जिनपर विवाद खड़ा हो गया. कई ऐसे दावेदार भी हैं जिनको इस सूची में जगह नहीं दी गई है. राजसमंद में बीजेपी के ऐसे ही कुछ असंतुष्ट नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ हंगामा कर दिया. हंगामा ऐसा कि अपनी ही पार्टी के जिला कार्यालय में तोड़फोड़ की और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement