The Lallantop
Logo

सुप्रीम कोर्ट के कुक की बेटी ने किया कमाल, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने किया सम्मानित

Supreme court के कुक की बेटी प्रज्ञा को अमेरिका की दो यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप मिली है। जिसके बाद बुधवार को सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने उन्हें सम्मानित किया. CJI ने सुप्रीम कोर्ट के जजों द्वारा साइन की गई किताब भेंट की और बधाई दिया.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के कुक की बेटी ने मिसाल कायम की है, उन्हें कानून की पढ़ाई के लिए अमेरिका की दो विश्वविद्यालयों से स्कॉलरशिप मिली है. इस मौके पर CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने उन्हें सम्मानित किया है. सुप्रीम कोर्ट के कुक की बेटी प्रज्ञा का कोर्ट में स्वागत करते हुए CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि प्रज्ञा ने साबित कर दिया है कि आपके पास कुछ कर गुजरने का जुनून और जीवटता हो तो मंजिल पर पहुंचाने के लिए संसाधन और सुविधाएं मिलती चली जाती हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि संसाधनों के अभाव में किसी छात्र की नैसर्गिक प्रतिभा मंजिल तक ना पहुंच पाए. पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement