केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE की बुधवार 1 दिसंबर से टर्म-1 की परीक्षाएं शुरू हो गईं. लेकिन, पहले ही दिन परीक्षा में ऐसा विवाद हो गया जिसके लिए बोर्ड को सार्वजनिक तौर पर स्पष्टीकरण देना पड़ा. यह विवाद 12वीं क्लास के सोशियोलॉजी (समाजशास्त्र) के पेपर में पूछे गए एक सवाल को लेकर हुआ. इसमें छात्रों से उस पार्टी का नाम बताने को कहा गया जिसके कार्यकाल में 2002 में गुजरात में मुस्लिम विरोधी हिंसा (Gujarat Violence) हुई थी. देखिए वीडियो.
CBSE ने गुजरात हिंसा पर ऐसा क्या पूछ दिया कि माफी मांगनी पड़ गई?
12वीं के सोशियोलॉजी के पेपर में पूछा गया था आपत्तिजनक सवाल
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















