ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद नया पीएम चुना जाना था, उसके लिए कंज़र्वेटिव पार्टी के अंदर ही चुनाव होने थे. पार्टी के अंदर चुनाव के कुछ चरण पूरे हो चुके हैं. जिसमें दो लोग फाइनल हुए हैं. ऋषि सुनक और लिज ट्रूज़. अब इन दोनों के बीच टक्कर होनी है. इन दोनों कैंडीडेट के बीच कंज़र्वेटिव पार्टी के मेम्बर्स वोट डालेंगे. लेकिन चुनाव के इस फेज़ में हैकिंग का खतरा मंडरा रहा है. जिसकी वजह से फाइनल राउंड की वोटिंग में दरी हुई है. टेलीग्राफ अखबार की ख़बर के मुताबिक, गवर्नमेंट कम्युनिकेशन्स हेडक्वार्टर्स GCHQ जो एक स्पाई एजेंसी है उसकी तरफ से हैकिंग की चेतावनी दी गई है. उनकी तरफ से कहा गया है कि साइबर हैकर्स बैलेट को बदल सकते हैं. देखिए वीडियो.
ब्रिटेन चुनाव में हैकिंग का ख़तरा, ऋषि सुनक और लिज ट्रूज़ में कौन मारेगा बाज़ी?
पार्टी के अंदर चुनाव के कुछ चरण पूरे हो चुके हैं. जिसमें दो लोग फाइनल हुए हैं. ऋषि सुनक और लिज ट्रूज़.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















