बृजभूषण शरण सिंह. उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से सासंद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष. उन्होंने रांची में मंच पर एक युवा पहलवान को थप्पड़ जड़ दिया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दरअसल रांची में 15 दिसंबर से तीन दिवसीय अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था. बृजभूषण शरण सिंह बतौर मुख्य अथिति शामिल हुए थे. लेकिन आयोजन के पहले ही दिन बृजभूषण सिंह ने एक युवा पहलवान को थप्पड़ जड़ दिया. पहलवान यूपी का रहने वाला है और अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने रांची पहुंचा था. देखिए वीडियो.
BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंच पर पहलवान को जड़ दिया थप्पड़!
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















