The Lallantop
Logo

अतीक केस से भी नहीं डरे लड़के, डॉन बनने निकले थे, पुलिस ने सबक सिखा दिया!

'पुलिस और सरकार मुझसे डरती है' बोला था लड़का, वीडियो वायरल हुआ था.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोग फेमस होने के लिए क्या-क्या नहीं करते. मगर छत्तीसगढ़ में तो मामला अलग ही जोन पर पहुंच गया है. यहां रायपुर के लड़के खुद को डॉन, माफ़िया और ना जाने क्या-क्या बताते घूम रहे हैं. कभी रिवॉल्वर की तरह नजर आने वाली लाइटर तो कभी कट्टा लेकर वीडियो बना रहे हैं. भड़काऊ बातें अलग करते हैं. आलम ये है कि सोशल मीडिया के जरिए ऐसे कई गैंग बन चुके हैं. ये आपस में लड़ने-झगड़ने भी लगे हैं. रायपुर पुलिस की भी अब ऐसे लड़कों और इन गैंग्स पर नजर टेढ़ी हो गई है. इनको बारी-बारी थाने में पकड़कर लाया जा रहा है और माफी मांगते वीडियो बनवाए जा रहे हैं. फिर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं. पुरानी रंगबाजी वाले वीडियो डिलीज करवाए जा रहे हैं सो अलग. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement