The Lallantop
Logo

11 मिनट छोड़िए, ब्लिंकिट डिलीवरी ही नहीं दे पा रहा है, वजह ये है!

इंडिया टुडे में छपी ख़बर के मुताबिक इस हड़ताल की वजह ब्लिंकिट के लगभग 50 स्टोर्स बंद हो रखे हैं.

Advertisement

फूड डिलेवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के मालिकाना हक वाली कंपनी ब्लिंकिट (Blinkit) के डिलेवरी पार्टनर्स पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर हैं. ये पेमेंट स्ट्रक्चर में हुए बदलाव की वजह से है. अब तब डिलेवरी पार्टनर्स को प्रति डिलीवरी का न्यूनतम शुल्क 25 रुपये मिलता था. इसे कम कर 15 रुपये कर दिया गया था. इंडिया टुडे में छपी ख़बर के मुताबिक इस हड़ताल की वजह ब्लिंकिट के लगभग 50 स्टोर्स बंद हो रखे हैं. दिल्ली और एनसीआर इलाके में कई ग्राहक इस एप से ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं. भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने इसपर ट्वीट भी किया. उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लिंकिट अपने कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है. कपिल ने ब्लिंकिट से वापस पुराने पेमेंट स्ट्रक्चर पर लौटने की भी मांग की.देखिए वीडियो.देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement