The Lallantop
Logo

बीजेपी ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को ससपेंड किया, पार्टी ने कही सभी धर्मों के सम्मान की बात

बीजेपी ने कहा- किसी भी धर्म के पूजनीयों का अपमान पार्टी स्वीकार नहीं करती. भारतीय जनता पार्टी को कोई भी ऐसा विचार स्वीकार नहीं है, जो किसी धर्म-समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए.

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है. नूपुर ने हाल ही में एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद के ऊपर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. नूपुर को सस्पेंड करने वाले ऑर्डर में बीजेपी की तरफ से कहा गया कि उन्होंने बहुत से मुद्दों पर पार्टी की राय के खिलाफ अपने विचार रखे हैं. इस ऑर्डर में कहीं पर भी सीधे तौर पर पैगंबर पर नूपुर की तरफ से की गई टिप्पणी का जिक्र नहीं है. पार्टी ने नूपुर के खिलाफ जांच की भी बात कही है. देखें वीडियो 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement