The Lallantop
Logo

MUDA Scam: विधानसभा में ही चद्दर तानकर क्यों सो गए BJP विधायक? पूरा मामला समझिए

Karnataka Muda Scam: भारतीय जनता पार्टी ने ऐलान किया था कि वो मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) द्वारा जमीन आवंटित करने में कथित फर्जीवाड़े के संबंध में चर्चा की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर विधानसभा और विधान परिषद में ‘दिन-रात’ धरना देगी.

Advertisement

कर्नाटक में MUDA घोटाले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच तनातनी तेज हो गई है. इस घोटाले के विरोध में BJP-JDS के सभी विधायकों ने सदन के अंदर ही चौबीसों घंटे यानी दिन-रात के धरने का ऐलान किया था. इसी क्रम में गुरुवार को पूरी रात बीजेपी विधायक विधानसभा में जमीन पर चद्दर बिछाकर सोए रहे. विधानसभा का सत्र शुक्रवार तक चलेगा. ऐसे में इस दिन भी दिनभर विधानसभा में भारी हंगामे के आसार हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

 

Advertisement

Advertisement