कर्नाटक में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने यह कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया कि चुनावी मुकाबला टीपू सुल्तान के वंशजों और राम और हनुमान के भक्तों के बीच है. उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान से प्यार करने वाले लोगों को राज्य में नहीं रहना चाहिए. कोप्पल जिले के येलबुरगा में एक सभा को संबोधित करते हुए, भाजपा नेता ने पूछा कि क्या जिले के लोग भगवान राम और हनुमान के भक्त हैं या टीपू के भजन गाते हैं. नलिन कुमार ने कहा
असदुद्दीन ओवैसी के टीपू सुल्तान विवाद पर BJP नेता की चुनौती, बोले- बताओ कर्नाटक में कहां आना है?
क्या आप हनुमान की पूजा करते हैं या टीपू के भजन गाते हैं?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
"हम भगवान राम और हनुमान के भक्त हैं। हम टीपू के वंशज नहीं हैं, हमने उनके वंशजों को वापस भेज दिया है. इसलिए मैं येलबुर्गा के लोगों से पूछता हूं, क्या आप हनुमान की पूजा करते हैं या टीपू के भजन गाते हैं? क्या आप उन लोगों को भगाएंगे जो टीपू के भजन गाते हैं."
अब AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि बीजेपी नेता का बयान हिंसा को बुलावा दे रहा है, मैं टीपू का नाम लेता हूं. मुझे बताओ कि कर्नाटक में कहां आना है. देखिए वीडियो.
Advertisement

.webp?width=80)



















