The Lallantop
Logo

महालक्ष्मी मर्डर केस में शरीर के टुकड़े करने वाले आरोपी ने जान दे दी

ओडिशा में महालक्ष्मी मर्डर केस का कथित मुख्य आरोपी मुक्ति रंजन रॉय ने सुसाइड कर लिया.

Advertisement

बेंगलुरु के व्यालिकावल इलाके में बनी एक तीन मंजिला बिल्डिंग में लोगों ने दुर्गंध की शिकायत की. पता चला कि गंध महालक्ष्मी के घर से आ रही है. पड़ोसियों ने महालक्ष्मी के परिवार को खबर दी. परिवार के लोग घर पहुंचे तो दरवाज़ा अंदर से लॉक था. परिवार के लोग लॉक तोड़कर अंदर गए तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है. फ्रिज के पास एक बड़ा सूटकेस भी पड़ा है. फ्रिज खोलकर देखा, तो लोगों के पैरों तले ज़मीन खिसक गई. फ्रिज डेड बॉडी के टुकड़ों से भरा पड़ा था. तुरंत पुलिस को फोन किया गया. जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने कंफर्म किया कि फ्रिज में मिली बॉडी महालक्ष्मी की है. अधिक जानने के लिए देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement